पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्नी पर केरोसिन डालकर लगा दी आग

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्नी पर केरोसिन डालकर लगा दी आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शराब के लिए पैसे न मिलने से गुस्साए पति ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास की धारा में प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं इस वारदात के दौरान आरोपी के हाथ भी झुलस गए।

बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के नवीन काॅलोनी निवासी 43 वर्षीय कमलेश बाई को जली अवस्था में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती किया। बजरंगगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे के लगभग महिला से उसके पति बृजेश ढीमर ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे, तो दोनों में विवाद हो गया। महिला ने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है, लेकिन पति जिद करने लगा। इसी बीच उसने तेल डालकर आग लगा दी, महिला जब जली तो उसे बचाने का भी प्रयास किया। इस दौरान उसके हाथ भी झुलस गए। दोनों को अस्पताल भर्ती किया गया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

रोज करता था शराब पीकर विवाद : पुलिस का कहना है कि आरोपी के 20 साल उम्र का बेटा भी है, लेकिन वह शराब पीकर सब भूल जाता था। रोज विवाद करता था। महिला और बच्चे परेशान थे।

खबरें और भी हैं...