गुना| भारतीय सामाजिक उत्थान मंच द्वारा कंचनपुरा में स्थित महर्षि दयानंद स्कूल में 7 दिवसीय समर कैंप का समापन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12 वीं में 75% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का अतिथियों ने सम्मानित किया गया। छात्र भोला परिहार, चंदा परिहार, शिल्पा श्रीवास्तव, नीरज यादव, आकाश परिहार का मंचासीन अतिथियों ने सम्मान किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में श्याम पाठक, जितेंद्र खोज, राजकुमार खरे को सम्मानित किया। मोनू सिंह परिहार अपने उद्बोधन में छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके उपरांत मंच की महत्वपूर्ण बैठक की हुई। जिसमें मंच के जिला अध्यक्ष मोनू सिंह परिहार ने सर्व सहमति से भानु प्रताप सिंह रघुवंशी पिपरिया वाले को मंच के जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया एवं अजय नरवरिया गुना को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य दीपक बौद्ध, जिला सचिव लक्ष्मी नारायण परिहार, राकेश पाल, राजेश चंदेरी प्रदीप राजपूत, मयंक परिहार, भोला परिहार, नीरज यादव, सौरभ परिहार, र|ेश सिंह श्रीवास्तव, गौरव परिहार, राज गहलोत, गोलू परिहार सहित अन्य मौजूद रहे।