बमोरी|ब्लाक बमोरी के सामुदायिक स्वास्थ्य फतेहगढ़ में महिला स्वास्थ्य शिविर 30 मई को लगेगा। उप स्वास्थ्य केंद्र झागर में 30 मई को एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगढ़ में 21 मई एवं बमोरी में 25 मई को शिविर लगाया जाएगा। झागर सब सेंटर में लगाए जा रहे शिविर में महिलाओं को शुक्रोज के इंजेक्शन लगाए जाएंगे। 7 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन वाली महिलाओं को गुना में ब्लड चढ़ाया जाएगा। महिलाओं की बीपी, ब्लड शुगर, एचआईव्ही, विडाल, यूरिन, एल्ब्यूमिन, शुगर की जांच की जाएगी और गंभीर मरीज को गुना रेफर किया जाएगा।