गुना|गीता मानस प्रचार समिति द्वारा गांव गो सेवा जल अभियान का प्रारंभ कल सोमवार से सुबह 11:00 बजे किया जाएगा। अभियान के तहत पूरे 37 वार्डों में पानी की टंकियां रखवाकर इस गो जल सेवा अभियान को पूरा किया जाएगा। इस दौरान सभी स्थानीय पार्षदों का सहयोग का आग्रह समिति पदाधिकारियों ने की है। गो माता के जल की व्यवस्था के लिए सभी गोसेवकों से एवं गो भक्तगणों से अनुरोध किया गया है कि अपने-अपने आसपास जहां पर भी गायों के लिए मंदिरों के आसपास टंकी रखवाने एवं जल व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। गोजल सेवा अभियान प्रारंभ हो चुका है यह 1 सप्ताह तक पूरे वार्डों में पानी की टंकी रखवाने तक चलेगा। राजीव सोनी गीता मानस प्रचार समिति सचिव ने सभी गोभक्तों से अनुरोध किया है कि गोमाता की सेवा में उनको जल व्यवस्था के लिए संपूर्ण योगदान दें।