पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गठन... भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी गठित, अध्यक्ष बने अनिरुद्ध सिंह सेंगर

गठन... भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी गठित, अध्यक्ष बने अनिरुद्ध सिंह सेंगर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना|भारत विकास परिषद शाखा गुना की सत्र 2018-19 की कार्यकारिणी को निर्वाचित अध्यक्ष की सहमति से निर्वाचित सचिव द्वारा पुनर्गठित किया गया है। कार्यकारिणी में संरक्षक संतोष अरोरा, अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह सेंगर, उपाध्यक्ष आनंद कृष्णानी, रेखा खरे, सचिव नीरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मधुकर वर्मा, सह-सचिव नीरज भदौरिया, महिला संयोजक मधुबाला सक्सेना के साथ विभिन्न समितियों के संयोजकों की घोषणा की गई है। जिसमें विष्णु बरसैया को ‘भारत को जानो प्रतियोगिता’ का, दिलीप सक्सेना को ‘गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन’ का, भानु चौहान को ‘राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता’ का, शशिकांत दीक्षित को ‘उत्सव समिति’ का, उमेश शर्मा को ‘अन्य सेवा प्रकल्प समिति’ का, दिनेश श्रीवास्तव को ‘प्रचार प्रसार समिति’ का, संजय खरे को ‘चिकित्सा समिति’, ऋषिकेश भार्गव को ‘वैवाहिक वर्षगांठ समिति का, आनंद कृष्णानी को प्रकल्प समिति का, मधुबाला सक्सेना को संस्कृति सप्ताह समिति का संयोजक बनाया गया। पूर्व अध्यक्षों बृजेश अग्रवाल, इंजी.संजीव गर्ग, प्रमोद अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल को कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया है। सभी समितियों के संयोजकों के साथ चार-चार सदस्यों की टीम बनाई गई है।

खबरें और भी हैं...