पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्म... बरखेड़ा गिर्द में चल रही रामलीला में राम को हुआ वनवास, नवबाल कला मंडल कर रहा रामलीला का मंचन

धर्म... बरखेड़ा गिर्द में चल रही रामलीला में राम को हुआ वनवास, नवबाल कला मंडल कर रहा रामलीला का मंचन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोन/गुना| ग्राम बरखेड़ा गिर्द में नव बाल कला मंडल के तत्वावधान में हनुमान मंदिर करोद रोड पर रामलीला का मंचन किया गया। रामलीला का आयोजन 25 मई तक किया जाएगा। ग्राम बरखेड़ा में नव बाल कला मंडल के कलाकार कई वर्षों से रामलीला का आयोजन करते आ रहे हैं। इस दौरान यहां के ग्रामीण ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी लोग रामलीला देखने पहुंचते हैं। इसी क्रम में शनिवार को को सीता, राम और उनके अनुज लक्ष्मण चित्रकूट पहुंचने के साथ ही दशरथ मरण का मंचन किया जाएगा। कला मंडल के कलाकारों में राम का अभिनय विनोद सेन, सीता का गोलू धाकड़, लक्ष्मण का राजू धाकड़, परशुराम का हरवीर धाकड़, राजा जनक का हरि ओझा, राजा दशरथ का महेश भार्गव के द्वारा बड़े ही रोचक तरीके से किया जा रहा है। रामलीला में कथा वाचक की भूमिका राधेश्याम गोस्वामी और ढोलक पर चिरोंजीलाल प्रजापति बखूबी निभा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...