तैयारियों के लिए हुई रघुवंशी महासभा की बैठक में बनाई सम्मान समारोह की रणनीति
भास्कर संवाददाता| गुना
अखिल भारतीय रघुवंशी महासभा जिला गुना द्वारा आगामी माह में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें समाज के प्रतिभावान छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी विजय रघुवंशी ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के ऐसे छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने इस वर्ष 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत या फिर इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
समाज के ऐसे छात्र-छात्राएं 30 मई तक अपनी अंकसूची (वर्तमान की कंप्यूटर से निकली हुई) को महासभा के जिला कार्यालय लूशन के बगीचा में महासभा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह रघुवंशी के पास जमा करा सकते हैं। इसमें अंकसूची के साथ अपने दादा का नाम, गांव का नाम, मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा, ताकि उक्त छात्र-छात्राओं के बारे में पूरी जानकारी मिल सके। इसकी तैयारियों के लिए रविवार को महासभा की बैठक हुई। इसमें यह फैसला लिया गया है। महासभा के जिलाध्यक्ष ने समाज के सभी पात्र छात्र व छात्राओं से इसमें आवेदन करने का कहा है।