पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेल एवं युवा कल्याण और शिक्षा विभाग के सहयोग से

खेल एवं युवा कल्याण और शिक्षा विभाग के सहयोग से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल एवं युवा कल्याण और शिक्षा विभाग के सहयोग से पतंजलि योग समिति लगा रही ग्रीष्मकालीन योग शिविर

भास्कर संवाददाता| गुना

पतंजलि योग समिति गुना द्वारा शहर में निशुल्क ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षक शिविर वर्ष 2018-19 आयोजित किया जा रहा है। बीती 15 मई से यह शिविर स्वतंत्रता पार्क में सुबह 6 से 7ः30 तक चल रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग व शिक्षा विभाग के सहयोग से चल रहे इस शिविर में योग प्रशिक्षक बाबूलाल यादव, हरिओम राठौर नियमित रूप से योग कराकर लोगों को योग के जरिए निरोगी रहने की कला सिखा रहे हैं। इसके बाद ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि संचालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पाद-हस्तादान, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन कराया जाता है। इनके बाद बैठकर किए जाने वाले आसन कराए जाते हैं। इसके बाद भद्रासन, वज्रासन, उष्टासन, शशंाकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन इसके बाद उदर के बल लेट कर किए जाने वाले आसन मकरासन, भुजंगासन, इसके बाद पीठ के बल लेट कर किए जाने वाले आसन होते है। इसमें सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन, शवासन कराया जा रहा है। इसके बाद कपालभाति, अनुलोम विलोम प्राणायाम, शीतली और भ्रामरी प्राणायाम होता है। ध्यान मुद्रा के साथ संकल्प और शांति पाठ के साथ शिविर का समापन होता है। यह शिविर योग महिला, पुरुष, युवा और बच्चों का आकर्षित कर रहा है। शिविर के समापन पर खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा छात्र- छात्राओं को प्रणाम पत्र दिए जाएंगे। शिविर के प्रारंभ से ही युवाओं में उत्साह देखा जा सकता है। इस शिविर में प्रांतीय प्रभारी कृष्ण योगेन्द्र रघुवंशी, योगेन्द्र दुसाज, महावीर सिंह तोमर, सुनीता गर्ग, अमरसिंह पाल, नवीन शर्मा, प्रभात भार्गव, गोविंद पलिया, खेल अधिकारी सहित कई लोग सहयोग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...