पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर लगाकर जांची 250 मरीजों की सेहत

शिविर लगाकर जांची 250 मरीजों की सेहत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिविर लगाकर जांची 250 मरीजों की सेहत

गुना | जेसीआई पायोनियर गुना द्वारा निशुल्क मेडिकल जांच एवं लेब टेस्ट शिविर आयोजित किया गया। रविवार को शहर के सुगन चौराहा स्थित अस्पताल गेट पर लगे शिविर में 250 मरीजों की निशुल्क मेडिकल जांच करने के साथ ही लेब टेस्ट किया गया। शिविर में कोलेस्ट्रोल, ब्लड, शुगर, ब्लड ग्रुप की जांच के साथ ही मरीजों की रुटीन सेहत जांची गई। सुबह 8 से 11 बजे तक चले शिविर का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. एस पी जैन ने किया। शिविर में मरीजों की सेहत की जांच डॉ. लाल पेथ, डॉ. राघवेंद्र ताटके द्वारा की गई। इसमें जेसीआई पायोनियर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...