गुना | दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वर्धमान द्वारा आयोजित की जा रही सोशल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता एसपीएल- 2018 में रविवार को फाइनल में गुना सुपर किंग्स का मुकाबला द दबंग से हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुना सुपर किंग्स की टीम ने प्रतिद्वंदी टीम को 8 ओवर में मात्र 137 रन का विशाल लक्ष्य दिया। रनों का पीछा करने उतरी द दबंग की टीम ने 8 ओवर मे 110 रन ही बना पाई। शानदार प्रदर्शन के लिए सुदीप जैन (लालू) को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला और अमित पाटई को स्पेशल अवार्ड मिला। वहीं ऑरेंज कैप ओर पर्पल कैप क्रमशः सुदीप जैन (लालू) और राहुल गोयल को मिली। मैन ऑफ द सीरीज अभिषेक पहाड़िया, बेस्ट फील्डर सचिन जैन मेडिकल, बेस्ट कैप्टन विक्की बाबू जैन एसपीएल कमेटी के सदस्य राहुल झांझरी जैन ने बताया कि इस मैच के मुख्य अतिथि गुना एसडीएम दिनेशचंद शुक्ला, विशिष्ट अतिथि गुना जैन समाज अध्यक्ष संजीव जैन, पुण्योदय तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष एस के जैन, अनिल जी जैन (रूपश्री) सांसद प्रतिनिधि रहे। स्वागत भाषण अध्यक्ष राजेश जैन (रूपश्री) ने दिया। आभार सचिव दीपक जैन (कैंची बीड़ी ) ने माना।