अच्छे अंकों के साथ हमारा व्यवहार व संस्कार भी अच्छे होना आवश्यक है, तभी हमारा व्यक्तित्व पूर्ण हो पता है। हम अपने विषय रूपी ज्ञान को समाज उपयोगी कैसे, बनाए इस पर निरंतर चिंतन करें। यह बात विवेकानंद ग्रुप के जिला संयोजक जितेंद्र ब्रह्मभट्ट ने कही। वह विवेकानंद ग्रुप व राष्ट्रीय युवा योजना ईकाई गुना ने द्वारा स्वामी विवेकानंद युवा सेवा संगठन विवेकानंद ग्रुप द्वारा संचालित विवेकानंद संस्कार व स्वाध्याय केंद्र सरस्वती एजुकेशन ग्रुप में श्रीराम कॉलोनी में हुए प्रतिभा सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
ग्रुप अध्यक्ष चौधरी गोपाल शर्मा ने कहा कि आप सब लोगों ने विवेकानंद ग्रुप में आकर जो भी सीखा उन संस्कारों को सदैव ध्यान रखे और समाज के प्रति संवेदनशील बने। सचिव विक्रम गंगवाल ने कहा कि आप सब लोग निरंतर ग्रुप के संपर्क में रहे और सेवा के मौके का लाभ उठाए। ग्रुप सदैव आप की हर क्षेत्र में आप के सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। कोषाध्यक्ष अवधेश शर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद किरार ने भी अपने विचार रखे। विद्यालय संचालक गोविंद शर्मा ने बताया कि ग्रुप से जुड़कर हमारे बच्चों के व्यवहार व सोच में कैसा बदलाव आया इसकी जानकारी दी।
कार्यक्रम
विवेकानंद ग्रुप व एनएसएस ने 23 प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित
श्रीराम कालोनी में हुए कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद ग्रुप ने छात्रों का सम्मान किया।
इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान जिन प्रतिभावान छात्र और छात्राओं को सम्मानित किया गया है उनमें भोला यादव, प्रेमनारायण, फरीन शेख, गोलू कुशवाह, अमित जाटव, राखी जाटव, धर्मवीर बंजारा, पिंकी कुशवाह, विशाल धाकड़, पूजा अहिरवार, बृजमोहन, शालू चंदेल, पूजा चंदेल, कीर्ति रजक, प्रीतम बंजारा, सौरव शर्मा, प्रीति परिहार, शबनम बानो, प्रियंका, शिवानी शर्मा, ज्योति चिढ़ार, अजय कुशवाह, ज्योति परिहार आदि शामिल थीं। इस मौके पर दिलीप शर्मा, बाईसा बंजारा, आरती शर्मा, मोहिनी शर्मा, श्याम यादव, सोनू चंदेल, विकास शर्मा, जगदीश चंदेल, संजू मेर , अजय वीर बंजारा, अर्जुन चिढ़ार, सरिता मेर , प्रकाश सिंह यादव, रमेशचंद शर्मा, शकुंतला शर्मा, श्याम बाबू सहित बड़ी संख्या में अन्य मौजूद थे।