पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मैथिल ओझा धर्मशाला ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष बने पुरुषोत्तम

मैथिल ओझा धर्मशाला ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष बने पुरुषोत्तम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैथिल ओझा समाज धर्मशाला ट्रस्ट के चुनाव हुए, विवाद न हो इसलिए चुनाव प्रक्रिया की कराई वीडियोग्राफी

गुना | मैथिल ओझा समाज धर्मशाला ट्रस्ट व अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया हुई। इसमें धर्मशाला ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम ओझा चुने गए। चुनाव अधिकारी संतोष कुमार ओझा ने बताया कि 10 आजीवन ट्रस्टियों और 11 साधारण ट्रस्टियों के चुनाव के लिए क्रमश: 25 और 20 कुल 45 प्रत्याशियों ने भाग लिया। इसमें 21 ट्रस्टियों के लिए सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक मतदान हुआ। मतगणना के बाद साधारण ट्रस्टियों के लिए साधारण सदस्यों ने 219 मत डाले। आजीवन ट्रस्टियों के लिए आजीवन सदस्यों ने 128 मत डाले। इनमें क्रमश: 4 व 2 मत निरस्त हुए और क्रमश: 215, 126 मत वैध पाए गए। मतदान के बाद हुई घोषणा में इसमें आजीवन ट्रस्टियों में पुरुषोत्तम अ ओझा , रामदयाल ओझा, भगवानलाल ओझा, बनवारीलाल ओझा,

धर्मेंद्र ओझा, रामबली ओझा, नन्नूलाल ओझा, जनक सिंह ओझा, कल्याणसिंह ओझा, हितेश ओझा चुने गए। वहीं साधारण ट्रस्टियों में दीपक ओझा, ललित झा, हेमंत ओझा, मुकेश ओझा, जगदीश प्रसाद, भूपेंद्र ओझा, बृजमोहन ओझा, रघुराज ओझा, राकेश ओझा, ओमप्रकाश ओझा और बृजेश ओझा निर्वाचित हुए।

यह बने पदाधिकारी

इसके बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रचार मंत्री के लिए चुनाव हुए, जिसमें सभी पदों के लिए एक- एक नामांकन दाखिल किए गए। इसमें अध्यक्ष पुरुषोत्तम ओझा, उपाध्यक्ष रामबली ओझा, मंत्री धर्मेंद्र ओझा, कोषाध्यक्ष नन्नूलाल ओझा, प्रचार मंत्री मुकेश कुमार ओझा निर्विरोध चुने गए। आखिर में चुनाव अधिकारी श्री ओझा, निर्वाचन मंडल के मुरारीलाल मथुरिया, रामदयाल ओझा, रामसेवक ओझा, भगवत प्रसाद ओझा, रामेश्वर ओझा, हरिवल्लभ ओझा ने निर्वाचित पदाधिकारियों व ट्रस्टियों को को प्रमाण पत्र वितरित किए। चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई गई। चुनाव प्रक्रिया में निर्वाचन मंडल के विजय ओझा, मनोज कुमार ओझा, दिनेश बाबू ओझा, शिवनारायण ओझा ने खास सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...