पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैसाखी पर्व के चलते हंसनगर गुरुद्वारे की आकर्षक सजावट

बैसाखी पर्व के चलते हंसनगर गुरुद्वारे की आकर्षक सजावट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेहराई | बैसाखी का त्योहार सिक्ख समाज द्वारा हंसनगर गुरुद्वारे में हर्षउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बैसाखी के उपलक्ष्य में गुरुद्वारे में 31 मार्च से गुरु ग्रंथ साहब के अखंडपाठ चल रहे हैं। इनका समापन शनिवार को बैसाखी वाले दिन होगा। इसके बाद गुरुद्वारे में बाहर से आए हुए संतों द्वारा गुरुवाणी का पाठ किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के रणवीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में हंसनगर, खलीलपुर, अशोकनगर, मुंगावली, विदिशा, ईसागढ़, गुना आदि से हजारों लोग शामिल होंगे। बैसाखी पर्व को लेकर गुरुद्वारे की आकर्षक सजावट की गई है।

खबरें और भी हैं...