- Hindi News
- National
- भागवत कथा में सुनाया श्रीकृष्ण रुकमणि विवाह प्रसंग, गोपियों संग भगवान ने रचाया रास
भागवत कथा में सुनाया श्रीकृष्ण- रुकमणि विवाह प्रसंग, गोपियों संग भगवान ने रचाया रास
गुना| महावीर पुरा में श्रीमद भागवत कथा में पं. नरेंद्र गुरुजी ने श्रीकृष्ण रुकमणि विवाह प्रसंग सुनाया इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजदू रहे। कलाकारों ने श्रीकृष्ण व रुकमणि की आकर्षक झांकी सजाई। विवाह के अवसर श्रद्धालुओं ने नृत्य कर खुशियां मनाई और विवाहों की विभिन्न रस्मों में भाग लिया। कथा के छटवें दिन गोपी गीत, महारास, बाललीला सहित अन्य प्रसंग सुनाए। पं. नरेंद्र ने कहा कि व्यक्ति को भगवान की भक्ति सच्चे मन से करना चाहिए। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। कथा आयोजक रमेश राठौर ने बताया कि कथा का समापन 15 अप्रैल को हवन भंडारे व पूर्ण आहुति के साथ होगा।