पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिशन 2019 के लिए जुटे तीन जिलों के भाजपा नेता

मिशन 2019 के लिए जुटे तीन जिलों के भाजपा नेता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| 2019 के लोकसभा चुनाव में गुना-शिवपुरी संसदीय सीट को हर हाल में जीतने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। शुक्रवार गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिले के नेताओं की बैठक में इसे लेकर रणनीति बनाई गई। होटल नवलोक में हुई बैठक को सांसद प्रभात झा व संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ ने संबोधित किया। बैठक में तीनों जिलाध्यक्ष के अलावा पार्टी के वे प्रत्याशी भी शामिल हुए जो संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 8 विधानसभा सीटों पर या तो जीते थे या हार गए थे। भाजपा सांसद ने सभी नेताओं से कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में यह सीट भाजपा को हर हाल में जीतना है।

समयदानी विस्तारकों की बैठक

उधर प्रांतीय संगठन मंत्री सुहास भगत ने भार्गव कृषि फार्म पर पार्टी के समयदानी विस्तारकों की बैठक ली। यह वे विस्तारक हैं, जो एक साल के लिए पार्टी संगठन के लिए काम कर रहे हैं। इस बैठक को भी अहम माना जा रहा है। कारण यह है कि इन विस्तारकों के बल पर पार्टी कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश में है।

खबरें और भी हैं...