पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संत शिरोमणि की जयंती पर निकाला चल समारोह, बालिका शिक्षा का दिया संदेश

संत शिरोमणि की जयंती पर निकाला चल समारोह, बालिका शिक्षा का दिया संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय सेन समाज जिला गुना एवं समस्त सेन समाज गुना द्वारा संत शिरोमणी सेन जी महाराज की 718 वीं जयंती पर भव्य चल समारोह निकालकर मनाई।

चल समारोह शहर के हनुमान चौराहा, हाटरोड़, निचला बाजार, सदर बाजार, अग्रसेन चौराहा, जय स्तंभ चौराहा से होते हुए शास्त्री पार्क पर पहुंचा। मार्ग में चल समारोह का स्वागत समाजजनों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर एवं शर्बत ठंडाई आदि की स्टॉल लगाकर किया गया।

चल समारोह में सबसे आगे रथ पर श्री सेन महाराज को विराजमान किया गया। शोभायात्रा में आगे अश्व रथों एवं बैंड बाजों के साथ ढोल नगाड़ों पर सेन समाज के लोग अपने आराध्य के जन्मोत्सव की खुशी में झूमते नाचते गाते जा रहे थे। चल समारोह का विसर्जन शास्त्री पार्क पर सेन समाज के लोगों ने श्री सेन महाराज की पूजा उपरांत महाआरती की। इसके पश्चात् प्रसादी वितरण एवं भंडारा ग्रहण किया। विसर्जन स्थल पर सेन समाज के पदाधिकारियों द्वारा सेन महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वक्ताओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का संदेश देते हुए समाज को शिक्षित बनाने एवं कुरीतियों त्यागने का संदेश दिया। चल समारोह में जिले के विभिन्न मंडलों से आए पुरुष, महिलाओं एवं बच्चों ने चल समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं द्वारा मुख्य रूप से नृत्य प्रस्तुति की गई। इससे पहले संगठन के सदस्यों ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किया। चल समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष शंभूसिंह सेन, प्रदेश महामंत्री नवल किशोर सेन, जिलाध्यक्ष प्रकाश सेन, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोज सेन रन्नोद, सरदार सिंह, कमल सिंह, कन्नूलाल सेन, ओमकार लाल सेन, जिला महामंत्री शरद वर्मा, अनिल सेन, नगर अध्यक्ष प्रकाश, उपाध्यक्ष अशोक सेन, भोगीराम सेन, रामनिवास पहाड़ा, पप्पू मेडिकल, संतोष सेन एलआईसी, कोषाध्यक्ष महेंद्र सेन, देवीचरण सेन, हरिओम मावन, रामनिवास महाना, वीरेंद्र सेन, अभिषेक वर्मा, श्यामसुन्दर सेन, चंद्रभान, प्रेमनारायण सेन, हरवीर सिंह म्याना, अशोक, रिंकू मावन, मोनू सेन, घनश्याम सेन, गोविन्द सेन, अभिनाश सेन, पप्पू पुरैनी, प्रेमनारायण पठार, मनोज पठार, विनोद, मनोज सेन, रामबाबू सेन, रामवीर सेन, भगवान लाल सेन, दिलीप सेन, रिंकू सेन, कमलेश सेन, मुनेश सेन, सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...