- Hindi News
- National
- नपाध्यक्ष ने आयुक्त से शिकायत की तो तीन माह से बंद पड़ीं थंब मशीनों का इस्तेमाल शुरू
नपाध्यक्ष ने आयुक्त से शिकायत की तो तीन माह से बंद पड़ीं थंब मशीनों का इस्तेमाल शुरू
नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हाजिरी अब थंब मशीन के जरिए होगी। बकौल नगर पालिका अध्यक्ष यह मशीनें पिछले 3 माह से बेकार पड़ी थीं और बार-बार कहने के बावजूद उनका इस्तेमाल नहीं हो रहा था। दो दिन पहले उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त को इसकी शिकायत भी की थी। उन्होंने बताया कि करीब 15 मशीनें मंगाई जा चुकी हैं। बहरहाल यह शायद नपाध्यक्ष राजेंद्र सलूजा की शिकायत का नतीजा था कि शुक्रवार को यह मशीनें बाहर निकल आईं। इनका ट्रायल भी हो गया और शनिवार से इन्हें पूरी तरह से इस्तेमाल में लाया जाने लगेगा। इस मशीन से सुबह ठीक 6 से 6.15 के बीच विभिन्न वार्डों में काम करने वाले कर्मचारियों की हाजिरी ली जाएगी। 15 मिनट बाद आने वाले कर्मचारियों को भी गैर हाजिर माना जाएगा। यह हाजिरी सीधे कर्मचारियों के ड्यूटी स्थल पर होगी। नपाध्यक्ष का कहना है कि दोपहर और शाम को तो सफाई ठीक हो रही है, लेकिन सुबह के वक्त व्यवस्था गड़बड़ा रही है। इसे लेकर वे बार-बार सफाई कर्मचारियों को चेतावनी दे चुके हैं। उनका कहना है कि सीएमओ को यह मशीनें पहले ही इस्तेमाल करना आरंभ कर देना थीं।
नपा के सफाई कर्मचारियों की मशीन पर अंगूठा लगाकर हाजिरी लेते शास्त्रीपार्क के मेट।