आदित्य का ग्वालियर संभाग की टीम में चयन
आदित्य का ग्वालियर संभाग की टीम में चयन
गुना | ग्वालियर में अंडर-13 संभाग स्तरीय क्रिकेट टीम में गुना के आदित्य सिंह का चयन हुआ है। मप्र क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा ग्वालियर में आयोजित ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करने की वजह से उनका चयन हुआ। यूथ क्रिकेट क्लब के कोच सौरभ रघुवंशी ने बताया कि 15 अप्रैल को जबलपुर में होने वाली डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्वालियर संभाग का प्रतिनिधित्व आदित्य द्वारा किया जाएगा।