पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंटरसिटी शुरू करवाने सिंधिया को लिखा पत्र

इंटरसिटी शुरू करवाने सिंधिया को लिखा पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैक मेंटेनेंस के कारण 6 माह से बंद है इंटरसिटी

भास्कर संवाददाता | गुना

रेलवे ने ट्रैक के रखरखाव के नाम पर ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी ट्रेन का पिछले 6 माह से ब्लॉक ले रखा है। हाल ही में यह ब्लॉक 30 अप्रैल तक फिर बढ़ा दिया गया है।

अब इस मुद्दे को लेकर रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य अनुराग शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा है। इस पत्र में आशंका जताई गई है कि रेलवे प्रबंधन इस ट्रेन को स्थाई रूप से बंद करने की फिराक में दिख रहा है। जबकि शिवपुरी, कोलारस, बदरवास, गुना और अशोकनगर जिले के यात्रियों के लिए भोपाल जाने के लिए यह एकमात्र एक्सप्रेस ट्रेन है। श्री शर्मा का कहना है कि रेलवे को यह स्पष्ट करना चाहिए ट्रैक मेंटेनेंस का यह काम कितने दिन चलेगा और कब तक इस ट्रेन की सेवाएं बहाल की जाएंगी।

ट्रैक मेंटेनेंस के नाम पर रेलवे ने इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन को भी बंद कर रखा है। जबकि गुना-बीना-गुना पैसेंजर की सेवाएं बार-बार बाधित की जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...