पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूसरे दिन भी बंद रहे ब्रॉडबैंड, बैंकों में नहीं हो सका पैसे का लेनदेन

दूसरे दिन भी बंद रहे ब्रॉडबैंड, बैंकों में नहीं हो सका पैसे का लेनदेन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूर संचार निगम की ब्रॉड बैंड सेवा दूसरे दिन शुक्रवार को भी दिन भर ठप रही। वहीं बैंकों में काम नहीं हो सका। सुबह केवल एक घंटे चलने के बाद दिन भर ब्रॉड बैंड बंद रहने से हजारों लोग परेशान रहे। एबी रोड स्टेट बैंक की ओल्ड शाखा में काम प्रभावित होने के साथ इसी शाखा के एटीएम भी बंद रहे। लोगों के रुपए निकासी व बैंक संबंधित काम नहीं हो पाए। इस दिन ब्यावरा पचोर, शाजापुर से आगे व नरसिंहगढ़ बैरसिया के बीच केबल कट गई थी। वहीं शाम को गुना राघौगढ़ के बीच केबल कट गई थी। इसके समय पर ठीक नहीं होने से हजारों लाेगों को परेशानियां हुईं। मामले में सब डिवीजनल इंजीनियर डब्ल्यू टीआर एसएल कंसोटिया ने कहा कि काम चल रहा है।

खबरें और भी हैं...