- Hindi News
- National
- अभियान... चलो कुआं बावड़ी की ओर अभियान में ग्राम सालय में श्रमदान कर की कुएं की सफाई
अभियान... चलो कुआं बावड़ी की ओर अभियान में ग्राम सालय में श्रमदान कर की कुएं की सफाई
आरोन| चलो कुआं बावड़ी की ओर अभियान के तहत आज ग्राम सालय में श्रमदान का आयोजन किया गया। श्रमदान 30 फुट गहरे कुएं के अंदर किया गया। जिसमें उतरने के लिए एक भी सीढ़ी नहीं थी। मप्र जन अभियान परिषद और ग्रामीणों के हौसले के कारण इस कुएं के अंदर से श्रमदान कर लगभग 2 ट्राली मिट्टी और कचरा बाहर निकाला गया। सीढ़ी न होने के कारण ग्राम के युवा रस्सी के सहारे कुएं के अंदर उतरे और सावधानीपूर्वक कुएं की सफाई की गई। इस अवसर पर सभी उपस्थित समुदाय का हौसला बढ़ाने के लिए आरोन एसडीएम अरविंद वाजपेयी भी उपस्थित हुए और श्रमदान करते हुए युवाओं का हौंसला बढ़ाकर सावधानी रखने की हिदायत भी दी। साथ ही ग्रामीणों के साथ कुएं पर ही बैठक कर जल संरक्षण के महत्व को ग्रामीणों को बताया और इस अभियान में सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम... किसान मोर्चा के िजलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा- किसान सम्मान यात्रा से किसानों में है उत्साह
आरोन|प्रदेश भाजपा द्वारा किसानों के सम्मान में किसान सम्मान यात्रा गांव-गांव तक निकाली जा रही है। यात्रा के आठवें दिन राघौगढ़ विधानसभा के ग्राम गोविंदपुर से प्रारंभ हुई किसान सम्मान यात्रा को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रघुवंशी ने शिवराज सरकार एवं मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं को ग्रामीणों को बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के सम्मान के लिए यह यात्रा प्रारंभ की है। वास्तव में सम्मान हमारे किसान भाइयों का होना चाहिए जिनकी दिन रात की मेहनत से भारत में मप्र का नाम प्रथम आया है। किसान सम्मान यात्रा गोविंदपुर से देहरी, मुंडा, खेजरा, सुभाषपुरा, चोपना, खिरियादांगी इत्यादि गांव में पहुंची। यात्राओं को विधानसभा प्रभारी सुरजीत सिंह धाकड़, मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुन्ना लाल यादव, जिला उपाध्यक्ष लखनपुरी गोस्वामी ने भी संबोधित किया। यात्रा में देवेंद्र सिंह रघुवंशी पूर्व एल्डरमैन शेरसिंह धाकड़, विशन कुशवाह, गुलाब सिंह, वीरेंद्र सिंह, मिट्ठू सिंह दांगी, छोटा दांगी, वीरेंद्र सिंह, पप्पू रघुवंशी, सेमरा रानू रघुवंशी, डालचंद अहिरवार, भरत अहिरवार सहित अन्य मौजूद थे।
कार्यक्रम... स्कूल में बच्चों ने मनाया बैसाखी उत्सव
गुना| स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने स्कूल में बैसाखी पर्व मनाया। स्कूल के संचालक ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ भारतीय परंपराओं का ज्ञान भी अपने छात्रों को समय-समय पर देता है। छात्रों को शिक्षकों ने बैसाखी पर्व मनाया जाता है। किसानों की गेहूं की फसल अच्छी तरह पक जाने पर किसान अपने पूरे परिवार के साथ मनाता है। इस अवसर पर नृत्य-गीतों की प्रस्तुति के साथ भगवान को धन्यवाद दिया जाता है। इस अवसर बच्चों को गेहूं की बालियां वितरित की गई एवं क्राफ्ट में ढोलक बनाना सिखाया गया। सभी छात्रों ने रंग-बिरंगी पंजाबी पोशाक पहन रखी थी।
विदाई... स्थानांतरण पर चित्रगुप्त मंदिर न्यास ने पुलिस अधिकारियों को दी समारोह पूर्वक विदाई
गुना|श्री चित्रगुप्त मंदिर न्यास गुना ने गुरुवार को जिले से स्थानांतरित एडिशनल एसपी सत्येंद्र सिंह तोमर एवं टीआई विवेक अष्ठाना को समारोहपूर्वक विदाई दी। जाटपुरा स्थित श्रीचित्रगुप्त भवन में विदाई समारोह में दोनोंं पुलिस अधिकारियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में न्यास अध्यक्ष जगदीश श्रीवास्तव ने दोनो अधिकारियों के कार्यकाल को गौरवपूर्ण बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी नुरूल हसन नूर के साथ भारी संख्या में कायस्थ जन उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक मनीष श्रीवास्तव एवं सुधीर अष्ठाना थे। इस अवसर पर बसंतराज, धनेष सक्सेना, अरविंद श्रीवास्तव आरोन, शक्ति भटनागर, राजेंद्र मोहन, कृष्ण बल्लभ, डॉ. गजेंद्र, अवधेश, राजेश, संजय श्रीवास्तव सीएमओ, नरेंद्र श्रीवास्तव, एलके श्रीवास्तव, मदन मोहन, नरेंद्र माथुर, पंकज श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव पूर्व पार्षद, केजी श्रीवास्तव, जगदीश श्रीवास्तव, अमित, ज्योति श्रीवास्तव, नम्रता, श्वेता, मीनल श्रीवास्तव, स्नेहा माथुर सहित अन्य उपस्थित थे। मंच संचालन गोपाल विरल ने एवं आभार न्यास सचिव महेश श्रीवास्तव ने माना।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स
इस कॉलम के लिए  के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं।
हमारा ई-मेल आईडी है m.dubey@dbcorp.in और वाट्सएप नंबर है 9926959199, 9893092468