उर्स का समापन कव्वाली मुकाबलों के साथ हुआ
हजरत चांदशाह बली के उर्स समारोह में बीती रात कब्बालियों का शानदार मुकाबला देर रात चलता रहा। आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन शब्बीर सदाकत साबरी कपासन व मुजम्मिल हुसैन कादरी जावरा के बीच कब्बाली मुकाबला हुआ। वहीं उर्स का समापन बीती रात शांति, भाईचारे एवं सम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश देते हुए बेहतरीन कब्बाली के साथ सम्पन्न हो गया। गौरतलब है कि हर वर्ष सभी धर्मो एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को पैगाम देता ये उर्स मुबारक आयोजन किया जाता है। बुधवार को देर रात मुंबई की मशहूर कब्बाल दानिश इकबाल सावरी व दिल्ली के कब्बाल फहीम बारसी के बीच मुकाबला हुआ। कब्बाली मुकाबलें को दर्शकों ने देर रात तक सुना जमकर कलाकारों की हौंसला अफजाई की।
इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से स्वागत उदबोधन दिया गया। उर्स कमेटी के अध्यक्ष अनुज जैन व दरगाह कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ उर्फ पप्पू व सुल्तान भाई ने आयोजन में सहयोग के लिए शहरवासियों का आभार माना।