- Hindi News
- National
- जागरूकता... बिहार के गांवों में जाकर गांधीजी का वेश रखकर दिया स्वच्छता का संदेश
जागरूकता... बिहार के गांवों में जाकर गांधीजी का वेश रखकर दिया स्वच्छता का संदेश
जागरूकता... बिहार के गांवों में जाकर गांधीजी का वेश रखकर दिया स्वच्छता का संदेश
जामनेर|जिला पंचायत गुना की ओर से 10 दिवसीय दौरे पर बिहार राज्य के जिला सहरसा में स्वच्छता कार्यक्रम के तहत स्थानीय निवासी उधम सिंह ने गांधीजी का वेश रखकर स्वच्छता अभियान में लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड के खरका तेलवा और मोहनपुर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सत्याग्रह से स्वच्छता ग्रह कार्यक्रम के तहत मप्र से पहुंचे स्वच्छता ग्राहियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर बीडीओ चंद्रमोहन पासवान ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मध्यप्रदेश की टीम ने लोहिया स्वच्छ बिहार को सफल बनाने के लिए नवहट्टा के चयनित पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर श्री सिंह ने गांधी के सपनों को साकार करने के लिए गांधी बनकर लोगों को शौचालय बनाने के लिए प्रति प्रेरित और जागरूक करने का काम किया।
स्वागत... ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राघौगढ़ ने समाजसेवी कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम में किया सम्मान
राघौगढ़|डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राघौगढ़ ने श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस महामंत्री विजय कुमार जैन, विशेष अतिथि पुरुषोत्तम शर्मा, संगठन मंत्री डॉ. फरीद उद्दीन थे। अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश साहू ने की। अतिथियों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दलित समाज को समानता का दर्जा दिलाने में बाबा साहब ने वर्षों तक संघर्ष किया। दलित समाज को शिक्षित बनाने में महत्व भी प्रयास किए। सभा में दलित वर्ग के राघौगढ़ नगर के समाजसेवी कार्यकर्ताओं बबलू जाटव चंद्रशेखर बुनकर, कोमलप्रसाद बुनकर, नरेंद्र बीलरबान का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया। राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से सभा का शुभारंभ हुआ। उपस्थित अतिथियों एवं कांग्रेस जनों ने बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पुरुषोत्तम पुरी, पूरनलाल टेलर, शीतलचंद कठारी, अमित वाल्मीकि, नीतेश अग्रवाल, मोहम्मद यूनिस, विनोद मीना, जितेंद्र सुमन, जीतू आदि उपस्थित थे।
संस्था... ग्राम सुहाया में हिंदू जागरण मंच ने गर्मी को देखते हुए ग्रामीणा के लिए लगाई शीतल जल प्याऊ
झागर|झागर के ग्रामीण क्षेत्र ग्राम सुहाया में हिंदू जागरण मंच के ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह किरार एवं मित्र मंडली द्वारा शीतल जल प्याऊ लगाई गई है। प्याऊ गुना-फतेहगढ़ रोड ग्राम सुहाया में लगाई गई हैं जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है। ऐसे राहगीरों को पीने के लिए ठंडा पानी उपलब्ध कराने के मंच के सदस्यों ने यहां दूसरे वर्ष प्याऊ लगाई है। प्याऊ संचालन की जिम्मेदारी कल्याण सिंह लोधा, श्यामवीर यादव, लखन, देवेंद्र लोधा, राम नरेश यादव, मुरारी बलवीर यादव, धर्मस्वरूप लोधा, लक्ष्मण लोधा, रघुवीर धाकड़, द्वारका भैयालाल धाकड़, देवेंद्र धाकड़ द्वारा ली गई है।
विवाह सम्मेलन... जादौन-यादव समाज का वैवाहिक सम्मेलन 18 अप्रैल को तोरई गांव में
मधुसूदनगढ़| ग्राम तोरई तहसील मधुसूदनगढ़ में जादौन यादव समाज का वैवाहिक सम्मेलन 18 अप्रैल को होगा। विवाह सम्मेलन में 17 को गणेश पूजन, मंडप आयोजन होगा। वर-वधु पक्ष से 8501 रुपए पंजीयन राशि लेकर विवाह संपन्न कराए जा रहे हैं।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स
इस कॉलम के लिए  के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं।
हमारा ई-मेल आईडी है m.dubey@dbcorp.in और वाट्सएप नंबर है 9926959199, 9893092468