- Hindi News
- National
- हटाए गए मजदूरों को तुरंत कार्य पर वापस लेने की मांग को लेकर विधायक को दिया ज्ञापन
हटाए गए मजदूरों को तुरंत कार्य पर वापस लेने की मांग को लेकर विधायक को दिया ज्ञापन
भास्कर संवाददाता| गुना/राघौगढ़
नेशनल फर्टिलाइजर मजदूर संघर्ष समिति ने 17 अप्रैल को एनएफएल प्रबंधक एसके शुक्ला और यूरिया व्यापारी बीएल अरोरा की तानाशाही रवैया के विरोध में की जा रही। आम हड़ताल के समर्थन में राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह मिलकर ज्ञापन दिया।
समिति पदाधिकारियों ने प्रबंधन की लापरवाही तथा श्रम कानूनों का उल्लंघन कर नौकरी से हटाए गए मजदूरों को तुरंत कार्य पर वापस लेने की मांग की। विधायक ने मजदूरो की मांगों को जायज ठहराया और जिला कलेक्टर के संज्ञान में लाने तथा निराकरण कराने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि नेशनल फर्टिलाइजर मजदूर संघर्ष समिति ने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर 17 अप्रैल को एनएफएल कारखाना बंद करने का आह्वान किया है। जिसकी सूचना जिला प्रशासन एवंं एनएफएल प्रशासन को दी गई हैं। वहीं समिति के संयोजक नरेंद्र भदौरिया ने शांतिप्रिय ढंग से आंदोलन करने एव एनएफएल प्रशासन से बातचीत के माध्यम से हल निकालने की अपील की है।