पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंती

भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ गुना द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील शर्मा, जिला संयोजक प्रदीप सरवैया, सह संयोजक धर्मेंद्र रघुवंशी, संदीप साहू, मंडल संयोजक राकेश व्यास (गुना), ओमप्रकाश जैन (म्याना), मीडिया प्रभारी पंकज मुदगल, राकेश शर्मा, हरीश शर्मा, मनोज तरोलिया, देवेंद्र शिवहरे, निरपाल सिंह यादव, रामनिवास नागर, मुकेश जैन आदि सहित अन्य उपस्थित थे।

बिलोनिया में हुई ग्राम सभा

वहीं शहर से लगी हुई ग्राम पंचायत बिलोनिया में अंबेडकर जयंती मनाई गई। जहां पर विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। विशेष ग्राम सभा में शासन की योजनाओं का बारे में समझाया गया। पटवारी विष्णु सिंह रघुवंशी ने नामांतरण व अविवादित बंटवारे के बारे में जानकारी देकर आवेदकों से ग्राम सभा में ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने को कहा। इसमें सरपंच राजवीर सिंह जाट, पंचायत सचिव अमर सिंह कुशवाह, रोजगार सहायक वरुण जाट सहित सभी ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...