पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजनीति करने नहीं, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार रोकने निकालें कैंडल मार्च

राजनीति करने नहीं, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार रोकने निकालें कैंडल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूपी के उन्नाव व जम्मू- कश्मीर के कठुआ में बलात्कार की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस पार्षद दल ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इसके लिए शनिवार शाम को शहर नपा में नेता प्रतिपक्ष सुनील मालवीय की मौजूदगी में कैंडल मार्च निकाला। शास्त्री पार्क से शुरू हुआ यह कैंडल मार्च लक्ष्मीगंज होते हुए जयस्तंभ चौराहा पहुंचा। जहां बलात्कार पीड़ित बच्ची को श्रद्धांजलि दी गई। उन्नाव- कठुआ में पीडितों को न्याय दिलाने की मांग की गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने कठुआ में मृत बच्ची के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। मौन के पूर्व अशोक शर्मा ने कहा कि कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की बात करने वालों से लोगों को अब डर लगने लगा है उन्होंने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी देश किसी मुश्किल का सामना कर रहा होता है तो प्रधानमंत्री चुप हो जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्नाव दुष्कर्म मामले में आरोपी भाजपा विधायक को बचाने की कोशिश में है। ।

महिला अत्याचार के मामले में सरकार कुछ नहीं कर रही

नेता प्रतिपक्ष श्री मालवीय ने कहा कि यह मार्च राजनीति करने के लिए नहीं है, यह देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों को रोकने के लिए है। सरकार ऐसे मामलों में कुछ नहीं कर रही है। समूचे देश में महिलाएं, बच्चियां असुरक्षित हैं, ऐसे में महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। सत्ता के संरक्षण में भाजपा अपराधियों को पनाह दे रही है। इसकी एक बानगी उप्र में उन्नाव विधायक है। आखिर इतना होने के बाद भी सरकार और प्रशासन आरोपी विधायक को क्यों नहीं गिरफ्तार कर रही है। विधानसभा के सहप्रभारी हरिपाल ने कहा कि उन्नाव व कठुआ में बलात्कार के मामलों में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो, वहीं पीड़ित परिवार को सरकार पूरी सुरक्षा मुहैया कराए। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिशंकर विजयवर्गीय, विश्वनाथ तिवारी, रविंद्र रघुवंशी, शिवपाल परमार, रसीद भाई, राजू बना, संजीव विजयवर्गीय, दिनेश शर्मा, रामबली ओझा, भरत यादव, पवन जैन बंटी, बबली जैन अादि थे।

उन्नाव में हुए रेप और हत्या की घटना के विरोध में कांग्रेस पार्षद दल ने कैंडल मार्च निकाला।

खबरें और भी हैं...