रिटायर्ड शिक्षक ने 83वें जन्मदिन पर जिला अस्पताल में बांटे फल
रिटायर्ड शिक्षक ने 83वें जन्मदिन पर जिला अस्पताल में बांटे फल
गुना| शहर के रिटायर्ड शिक्षक ने अपने 83वें जन्मदिन पर अस्पताल में फल वितरित किए। रिटायर्ड शिक्षक ज्ञानचंद जैन ने रविवार को अपने जन्मदिन के मौके पर परिवार व मित्रों के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर कुपोषण विभाग व सभी वार्डों में मरीजों का फल बांटे। इसमें उनके साथ प्रदीप कुमार जैन, राजेश जैन सहित अन्य शामिल थे।