पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 30 अप्रैल तक कार्यकारिणी घोषित कर संगठन को दें सूचना

30 अप्रैल तक कार्यकारिणी घोषित कर संगठन को दें सूचना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
30 अप्रैल तक कार्यकारिणी घोषित कर संगठन को दें सूचना

गुना| भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को वन विभाग के सहभागिता भवन में आयोजित की गई। इसमें 10 व 11 मार्च को प्रदेश अधिवेशन ग्वालियर में मिले निर्देशों का पालन करने का सुझाव दिया गया। साथ ही आगामी वर्ष 2018- 19 और 20 के कार्यक्रमों की सूचना अध्यक्ष सुरेश रघुवंशी व सचिव शिवचरण दुबे ने दी। बैठक में बीएमएस के सभी अनुसांगिक संगठनों के जिलाध्यक्ष व सचिव मौजूद रहे। बैठक के दौरान सभी संगठनों की कार्यकारिणी हर स्थिति में आगामी 30 अप्रैल तक घोषित कर संगठन को भेजने की बात कही। बैठक में के जी श्रीवास्तव, हरिओम रघुवंशी, आर सी झा, रामकृष्ण शर्मा, अनिल भार्गव, सोनपाल सिंह, सुंनीता बंजारा, रामेश्वरी यादव, विनीता वास्त्री, कन्हैया ग्वाल, रामबाबू, प्रदीप शर्मा, हरवीर सिंह यादव सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...