दोपहर को बूंदाबांदी से बढ़ी उमस
दोपहर को बूंदाबांदी से बढ़ी उमस
गुना| रविवार को आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच उमस भरी गर्मी रही। तापमान हालांकि लगातार तीसरे दिन 39 डिग्री के दायरे में ही रहा। दोपहर को बादल थोड़े घने हुए और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। पर इससे राहत मिलने की जगह और ज्यादा उमस महसूस हुई। रात में पारा सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। यह 25.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो पिछले दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं मौसम विभाग की माने तो अब आसमान साफ हो सकता है, क्योंकि फिलहाल कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। ऐसे में अगले 24 घंटे के दौरान तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है।