पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • द लीडर्स क्लब गुना की प्रथम गवर्निंग बोर्ड मीटिंग हुई इंदौर में

द लीडर्स क्लब गुना की प्रथम गवर्निंग बोर्ड मीटिंग हुई इंदौर में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
द लीडर्स क्लब गुना की प्रथम गवर्निंग बोर्ड मीटिंग हुई इंदौर में

भास्कर संवाददाता| गुना

द लीडर्स क्लब गुना की सत्र 2018- 19 की प्रथम गवर्निंग बोर्ड मीटिंग इंदौर में होटल इन्फिनिटी में आयोजित हुई। संस्थापक अध्यक्ष शैलेंद्र जैन ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। बैठक का मूल उद्देश्य संस्था द्वारा आगामी माह में किए जाने वाले कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बनाना था। बोर्ड द्वारा विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया, जो संस्था हित के विभिन्न मुद्दों पर सालभर काम करेंगी। सभा की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष अतुल अग्रवाल ने की। आभार सचिव अवधेश रघुवंशी ने माना। मीटिंग की पूर्व संध्या पर सभी बोर्ड मेंबर्स ने इंदौर में आयोजित किए गए आईपीएल क्रिकेट मैच का भी भरपूर आनंद उठाया। गुना से 21 बोर्ड मेंबर्स ने मीटिंग में गुना से इंदौर जा कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

संस्था ने तय किया है कि आगामी सालभर में होने वाली बोर्ड मीटिंग्स को इसी प्रकार से आउट स्टेशन रमणीक स्थलों पर ही आयोजित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...