भाजपा किसान मोर्चा की बैठक आयोजित हुई
गुना| भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। गुरुवार दोपहर को हाट रोड स्थित कार्यालय में हुई बैठक में मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की रणनीतियों के संबंध में विचार व विमर्श किया गया। इसमें बड़ी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह हल्के सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।