हादसे में कर्मचारी की मौत पर परिवार की दिलाई 50 हजार की सहायता राशि
गुना| शहर के सेठ एंड संस पर कार्यरत कर्मचारी विनोद जाटव की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद ऑटो मोबाइल डीलरशिप ने मृतक कर्मचारी के परिवार को 50 हजार रुपए की सहायता राशि दिलाई। मृतक कर्मचारी विनोद की मौत के बाद चौधरन कॉलोनी निवासी उसके पिता मथुरालाल को स्कार्टस लिमिटेड कंपनी से 50 हजार रुपए की सहायता राशि का चैक कंपनी के रीजनल बिजनेस मैनेजर प्रवीण राणा ने दिया। सेठ एंड संस के विनीत सेठ ने बताया कि उनके संस्थान में काम करने वाले हर कर्मचारी को परिवार सदस्य का दर्जा दिया जाता है। वाहन चालान, लाइसेंस, हेल्प चेकअप कैंप, हेलमेड और वितरण आदि सेठ एंड संस की गतिविधियों का हिस्सा है। ड्यूटी के दौरान सुरक्षा बरतने के लिए भी संस्थान द्वारा नियमित रूप से कर्मचारियों को प्रेरित किया जाता है। इस दौरान श्री सेठ ने अपने अन्य कर्मचारियों को भी अत्यधिक सतर्कता बरतने की शपथ दिलाई।