महामारी नियंत्रण के मुद्दे पर हुई एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला
भास्कर संवाददाता| गुना
एकीकृत रोग निदान रोग निगरानी परियोजना के तहत महामारी नियंत्रण के लिए पैरामेडिकल स्टाफ की रेडक्रॉस भवन में एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सीएमएचओ डॉ. रामवीर सिंह रघुवंशी ने मैदानी महिला, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ ही महिला व पुरुष स्वास्थ्य सुपरवाइजर्स को महामारी रोकने के निर्देश दिए। इस दौरान अच्छा काम करने वाली आशा कार्यकर्ता, आशा सहयोगी को सम्मानित किया गया। साथ ही उनकी आशा सहयोगी सावित्री अहिरवार सेक्टर देवरी बरखेड़ा को भी सम्मानित किया। आरोन ब्लॉक बबली अहिरवार को स्वास्थ्य केंद्र देवरी निवासी भादौर गांव को टीकाकरण में अच्छे काम के लिए सम्मानित किया। बमोरी की आशा सहयोगी रानी साहू, झागर सेक्टर उप स्वास्थ्य केंद्र सुहाया को भी टीकाकरण व सर्वे कार्य के लिए सम्मानित किया। आयुष्मान भारत कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले महिला व पुरुष सुपरवाइजर्स का जून माह का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए।