6 साल पहले लापरवाही से हुई मजदूर की मामले में सुनाया फैसला
भास्कर संवाददाता| गुना
एनएफएल चीफ मैनेजर को निचली अदालत से प्लांट में मजदूर की मौत के मामले में सुनाई गई डेढ़ साल की सजा को बरकरार रखकर जेल भेज दिया है। मामले में शासन की ओर से पैरवी करने वाले लोक अभियोजक अलंकार वशिष्ठ ने बताया कि बीते दिसंबर 2017 में राघौगढ़ जेएमएफसी स्वयं प्रकाश दुबे की अदालत ने एनएफएल के यूरिया उत्पादन विभाग के मुख्य प्रबंधक प्रशांत ललित संकाले को डेढ़ साल की कैद और 2 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई थी। इस मामले में आरोपी ने गुना एडीजे आशीष श्रीवास्तव की कोर्ट में अपील की थी, जिस पर कोर्ट ने निचली अदालत की सजा बरकरार रखते हुए अपील निरस्त कर दी। साथ ही आरोपी को जेल भेज दिया है।