पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला ने की पीएम आवास न देने की शिकायत

महिला ने की पीएम आवास न देने की शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना/चांचौड़ा|तहसील चांचौड़ा के ग्राम आमासेर की विधवा महिला ने प्रधानमंत्री आवास सूची में क्रमांक 43 पर नाम आने के बाद उसे कुटीर आवंटित नहीं करने की शिकायत कलेक्टर से कही है। आमासेर की दरयाबबाई प|ी हजारीलाल पुत्री घीसालाल ने आवेदन में कहा है कि उसका सूची में 43वें नंबर पर नाम होने के बावजूद उसे कुटीर आवंटित नहीं की गई है। महिला का कहना है कि उसने उप सरपंच, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, एपीओपी, एमआरवाय देखने वाले अधिकारी से भी इस संबंध में शिकायत की लेकिन उसे कुटीर आवंटित नहीं की जा रही है। आवेदिका को ग्राम से बाहर का बताया जा रहा है। जबकि आवेदिका उसी ग्राम पंचायत से विधवा पेंशन प्राप्त करती है।

खबरें और भी हैं...