पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नियमितिकरण की मांग को लेकर तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे रोजगार सहायक

नियमितिकरण की मांग को लेकर तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे रोजगार सहायक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज जनपद मुख्यालय में करेंगे श्रमदान

गुना। प्रदेश संगठन के आह्वान पर मप्र के सभी ग्राम रोजगार सहायक 15 मई से हड़ताल पर हैं। इसी क्रम में आज तीसरे दिन भी जिले के सभी ब्लाक मुख्यालय पर रोजगार सहायकों ने धरना देकर अपनी मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इस बार नियमितीकरण कराए जाने ग्राम रोजगार सहायकों की मुख्य मांग है। ग्राम रोजगार सहायक संगठन के जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस हड़ताल से मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन व केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी तमाम तरह की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

शासन द्वारा बार-बार घोषणा रोजगार सहायक को आश्वासन दिया लेकिन आज तक अमल नहीं किया गया। कल हड़ताल क चौथे दिन सभी रोजगार सहायक सुबह 7 बजे जनपद मुख्यालय गुना में श्रमदान करेंगे और कार्यालय पर सफाई अभियान चलाकर शासन के प्रति अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। शासन ने अगर रोजगार सहायकों की मांग नहीं मानी तो वह आगे भी इसी प्रकार अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

खबरें और भी हैं...