मांगें मनवाने के लिए डिप्लोमा इंजीनियर्स रेस्ट हाउस में धरना देते हुए।
डिप्लोमा इंजीनियर्स की चेतावनी, मांगें मानने तक नहीं लौटेंगे काम पर
मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष का कहना है कि 13 माह पहले 10 अप्रैल 2017 को संगठन के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनकी पांच सूत्रीय मांगों को जायज बताया था। मांगों के निराकरण के लिए एक कमेटी भी गठित की थी। लेकिन कमेटी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया। संगठन का प्रतिनिधि मंडल कई बार ज्ञापन और भेंटकर सीएम को वादा दिलाने के लिए आग्रह कर रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं की गई। 16 मार्च को भोपाल में निकली वादा निभाओ रैली के दौरान भी सीएम ने 2 दिन में निराकरण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ नहीं किया। इसलिए मजबूरी में डिप्लोमा इंजीनियरों ने अब फिर से बेमियादी हड़ताल कर दी है। डिप्लोमा इंजीनियर्स का कहना है कि जब तक सरकार हमारी मांगें नहीं मान लेती है, तब तक हम काम पर नहीं लौटेंगे।