पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मारपीट कर कार में डालकर ले गए फिर छीने 3 लाख, रात एक बजे थाने के बाहर छोड़ गए

मारपीट कर कार में डालकर ले गए फिर छीने 3 लाख, रात एक बजे थाने के बाहर छोड़ गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोन के रिजौदा के पास शाम 7:30 बजे की वारदात

गुना | आरोन थाना क्षेत्र में चार बदमाशों ने दो युवकों से मारपीट कर अपहरण कर लिया। आरोपियों ने युवकों के 3 लाख रुपए नकदी, मोबाइल और पर्स भी छीन लिए। घटना बुधवार शाम 7:30 बजे की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोन थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि श्यामपुर निवासी हरेंद्र सिंह रघुवंशी और शिव कॉलोनी गुना के रहने वाले अरविंद रघुवंशी अपनी टाटा सफारी कार से अपनी साइड पर चल रहे काम के लिए लेबर भिजवाने आरोन के रिजौदा के पास स्थित जुगनिया पाठन गांव गए थे। वह मजदूरों को एडवांस देकर लोडिंग पिकअप वाहन से मजदूरों को रवाना कराकर वापस गुना के लिए लौट रहे थे, तभी जुगनिया पाठन गांव की पुलिया के पास आरोपी शैलेंद्र यादव, शिवप्रताप यादव, पवन शर्मा और दीपक शर्मा ने रोड पर अपनी कार आड़ी लगा कर रास्ता रोका। इसके बाद गाड़ी में बैठे हरेंद्र और अरविंद को खींचकर बाहर निकाला और मारपीट की और खुद के वाहन डालकर उन्हें अपहरण कर पठार पर ले गए। जहां पर 10 से 12 अपने अन्य साथियों को बुलाकर मारपीट की।

सफारी में रखे 3 लाख लूटे, मोबाइल और पर्स भी ले गए

घायल हरेंद्र रघुवंशी के भाई शिशुपाल रघुवंशी ने बताया कि आरोपी सफारी में रखे 3 लाख रुपए कैश, मोबाइल और पर्स लूट लिया। बाद में जब अन्य लोगों को पता लगा तो आरोपियों ने मारपीट में घायल हुए हरेंद्र और अरविंद को रात 1 बजे थाने के बाहर सफारी सहित छुड़वा दिया। पुलिस ने मारपीट और अपहरण की धारा में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों घायलों को रात को ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...