पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 25 साल पहले 150 बीघा वन भूमि में किए गए अतिक्रमण को वन अमले ने हटाया

25 साल पहले 150 बीघा वन भूमि में किए गए अतिक्रमण को वन अमले ने हटाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|बमोरी

ऊमरी-सिरसी रोड पर सिरसी के आगे वन परिक्षेत्र गुना उत्तर में दबंगों द्वारा 25 वर्षों से पूर्व किए गए अतिक्रमण को वन अमले ने अतिक्रमण से मुक्त कराया। अतिक्रमणकारियों ने करीब 150 बीघा जमीन पर अतिक्रमण कर खेती की जा रही थी। वन परिक्षेत्राधिकारी उत्तर ने बताया कि अतिक्रमण वन परिक्षेत्र गुना उत्तर की बीट धाननवाड़ी के कक्ष क्रमांक पी 482 में बूढ़ा नामक स्थान पर रघुवीर सिंह यादव, शैतान सिंह, गोपालसिंह, दुर्गेश आदि द्वारा वन भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर कब्जा जमाए हुआ था। अतिक्रमित भूमि से उक्त व्यक्तियों द्वारा सालना 15 से 20 लाख रुपए आमदनी करते आ रहे थे।

अतिक्रमणकारियों ने अपने रिश्तेदारों को बुलाकर वन अमले से झगड़ा करने का किया प्रयास, अमले ने सूझबूझ से किया विफल

कब्जे हटाकर वन अमले ने वहां डाले पौधों के बीज

धानवाड़ी में अतिक्रमण हटाकर कंटूर ट्रेंच खोदती जेसीबी मशीन।

अधिकारियों ने वनमंडल स्तरीय दल बनाकर की कार्रवाई

अतिक्रमणकारी मौका स्थल पर जाने वाले अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते थे एवं झगड़ालू किस्म के व्यक्ति थे और पूर्ण रूप से सक्षम थे उनके हर घर में ट्रैक्टर ट्राली, थ्रेसर मशीन, कृषि उपकरण आदि उपकरण भी रखते हैं। वन विभाग गुना वन संरक्षक के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई करते हुए उप वनमंडलाधिकारी गुना सुरेश कुमार अहिरवार, उप वनमंडल अधिकारी बमोरी , डीएस राजौरा, वन परिक्षेत्राधिकारी गुना उत्तर दिनेश कुमार मौर्य रेंज आफिसर बमोरी एसएस राणा, रेंज आफिसर फतेहगढ़ एमके पटेल एवं वनमंडल स्तरीय अमला ने 150 बीघा जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

जेसीबी से कंटूर ट्रंच खुदवाकर डाले बीज

वन अमले ने अतिक्रमण की गई भूमि में जेसीबी द्वारा कंटूर ट्रंच खुदवाकर सूबबूल और प्रोसोपिस के बीच डलवाए गए। जिससे गर्मी में यह बीज सूखने के बाद आने वाली बारिश में पौधे और झाड़ियों के रूप में विकसित हो जाएंगे। जिससे अतिक्रमणकारी उक्त भूमि पर दुबारा अतिक्रमण नहीं कर सकेंगे। वहीं अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमणकारी दुबारा अतिक्रमण करने की कोशिश करेंगे तो उन पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिक्रमणकारियों ने अपने रिश्तेदारों को बुलाकर वन अमले से झगड़ा करने का भी प्रयास किया गया था। परंतु वन अमले ने सूझबूझ से उनको विफल कर दिया।

खबरें और भी हैं...