अपनी मांगों के समर्थन में रैली निकालते पटवारी।
भास्कर संवाददाता|बमोरी
पटवारी संघ के द्वारा अपनी जायज मांगों को लेकर प्रांताध्यक्ष उपेंद्र बघेल के आव्हान पर एक महारैली निकाली गई। जिसमें प्रदेशभर के हजारों पटवारियों ने शामिल होकर हिस्सा लिया।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार पटवारियो के साथ छल कर रही हैं। हाईकोर्ट के निर्देश और मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी पटवारियों की मांग के आदेश जारी नहीं किए जा रहे हैं। इस वजह पटवारी आंदोलन को बाध्य हुए हैं। न्यायालय निर्देश दे चुका हैं फिर भी सरकार पटवारियो की वेतन विसंगति दूर नहीं कर रही हैं। पटवारियो से 21 विभागों का काम लिया जा रहा हैं।मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री पटवारियों के वेतनमान की मांगों सहित सभी मांगों को जायज करार दे चुके हैं, किंतु आदेश जारी नहीं करना सरकार के दोहरे मापदंड का प्रतीक हैं। इसी क्रम में गुना जिले से भी पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष केजी मीना, पटवारी संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह किरार, कैलाश शर्मा, अजय श्रीवास्तव, महेश रघुवंशी, रघुवीर यादव, कोमलसिंह भील, भगवत सिंह धाकड़, महेश साहू ,राजेश वर्मा, रवि शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, राजेश साहू, राधेश्याम छारी शिवप्रताप बना, राजपाल धाकड़ मनीष, प्रमोद लोहट, महीपत, सुरेंद्र कछारे, संजीव अहिरवार, अजय सेलर, चांद सिंह यादव, सहित अन्य पटवारी शामिल हुए।