पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पार्वती नदी पर पुल बनने से भमावद एनएफएल की दूरी होगी आधी

पार्वती नदी पर पुल बनने से भमावद-एनएफएल की दूरी होगी आधी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|कुंभराज/ चांचौड़ा

कुंभराज के लोग जब खटकिया-हाईवे से होकर जब एनएफएल जाते हैं, तो उन्हें 40 किमी का सफर तय करना पड़ता है। इस सड़क के बनने के बाद कुंभराज से एनएफएल की दूरी मात्र 20 किमी रह जाएगी। यह बात भमावद गांव में आयोजित भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती मीना ने कहा कि इस सड़क का सपना उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान देखा था। इससे पूर्व जैसे ही विधायक श्रीमती मीना भमावद गांव पहुंची, तो लोग उनके स्वागत के लिए सड़कों पर खड़े हो गए। सड़क से लेकर कार्यक्रम स्थल तक ग्रामीणों ने उन पर पुष्पवर्षा की। ग्रामीणों का कहना था, कि सड़क बनने के बाद उनकी बड़ी समस्या हल हो जाएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती मीना ने कहा कि चांचौड़ा क्षेत्र में पिछले साढ़े 4 साल में सड़कों का जाल बिछ गया है। गांव में भी जाओगे, वहां आपको पक्की सड़क नजर आएगी। यह विकास अगर कांग्रेस की सरकारों में हुआ होता, तो चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र आज प्रदेश का नंबर वन विकसित क्षेत्र होता।

इस क्षेत्र के विधायक मंत्री व मुख्यमंत्री रहे, लेकिन जब मैं विधायक चुनी गई तो मुझे समस्याएं ही समस्याएं मिलीं। मैंने विधायक बनते ही दिन-रात दौड़धूप की और आज ये कहने में संकोच नहीं होता कि गुना जिले में सबसे ज्यादा विकास कार्य चांचौड़ा क्षेत्र में हुए हैं।

चांचौड़ा विधायक ममता मीना विधायक ने रखी भमावद-एनएफएल मार्ग की आधारशिला

पुल, सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखने के दौरान हुए कार्यक्रम में मौजूद विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि।

सड़क के बीच बनेगा ब्रिज

भमावद-एनएफएल के बीच बनने वाली इस सड़क निर्माण के कुल बजट का एक तिहाई हिस्सा पार्वती नदी के ब्रिज पर भी खर्च होगा। दरअसल सड़क के बीच पार्वती नदी आ रही है, जिस पर इकहरा ब्रिज डाला जाएगा। इस सड़क के निर्माण के बाद चांचौड़ा और राघौगढ़ क्षेत्र के तकरीबन एक सैंकड़ा गांव लाभांवित होंगे। भूमिपूजन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...