पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • म्याना अंडरपास में फंसा हार्वेस्टर, 3 घंटे बंद रहा नईसराय मार्ग

म्याना अंडरपास में फंसा हार्वेस्टर, 3 घंटे बंद रहा नईसराय मार्ग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना | म्याना से नईसराय होकर यूपी को जोड़ने वाले मार्ग पर बने रेल अंडरपास में शनिवार को हार्वेस्टर फंस गया जिससे 3 घंटे तक मार्ग बंद रहा।

दरअसल नईसराय से म्याना की ओर जा रहा एक हार्वेस्टर अंडरपास से निकल रहा था, तभी अंडरपास की ऊंचाई कम हाेने से वह उसमें फंस गया जिससे अंडरपास के दोनों ओर वाहनों को रुकना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इसे बाहर निकलवाया, तब कहीं जाकर मार्ग बहाल हो सका।

खबरें और भी हैं...