पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हर केंद्र के लिए अलग अलग रंग के टोकन दिए, उपज की ट्रॉलियों पर भी लगा रहे उसी रंग के अनुसार निशान

हर केंद्र के लिए अलग-अलग रंग के टोकन दिए, उपज की ट्रॉलियों पर भी लगा रहे उसी रंग के अनुसार निशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी में चने की खरीदी के लिए लग रही कतारों को कम करने के लिए प्रशासन ने नई व्यवस्था की, इसका असर भी दिखा। जो अफरा-तफरी थी कम हो गई। बीज निगम में बमोरी केंद्र शिफ्ट होने से मंडी में राहत रही। वहीं पुरानी टोकन पर्ची मंडी से चोरी होने पर नए टोकन जारी कर दिए। इसके अनुसार हर केंद्र के लिए अलग-अलग कलर कोड तय किए गए हैं। उसी रंग के टोकन किसानों को दिए जा रहे हैं। इससे फायदा ये हुआ कि कोई भी दूसरे केंद्र पर नहीं पहुंचा और तौल भी सही तरीके से हुई। गुना मंडी में बनाए गए 3 खरीदी केंद्र की वजह से अफरा-तफरी मच गई थी। शुक्रवार को कलेक्टर ने बमोरी केंद्र को बीज निगम में शिफ्ट कर दिया। शनिवार को 100 ट्राॅली चने की तुलाई हो गई। कलेक्टर जब मंडी पहुंचे कुछ जगह कमी थी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन्हें ठीक करें, वहीं बेडिंग मशीन बंद थी तो दूसरी मंगाई गई।

3 रंग के टोकन से होगी तुलाई : मंडी सचिव रियाज अहमद खान ने बताया कि बमोरी केंद्र के लिए पीला, छीपोन के लिए नीला और गुना के लिए लाल रंग का टोकन जारी किया है। इसी से प्रवेश मिलेगा। वहीं संबंधित केंद्रों पर पहुंचने वाली ट्रॉली पर भी नंबर डाले गए हैं।

कांग्रेस ने कहा-अवकाश के दिन भी हो खरीदी

किसानों को आ रही परेशानियों को देखते हुए कांग्रेस भी मैदान में उतर आई है। उसने रविवार या अवकाश के दिन भी खरीदी जारी रखने और तौल कांटे बढ़ाने की मांग उठाई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेंद्र लुंबा, पूर्व नपाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जगताप एवं प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मिला। इसके अलावा मंडी में भी किसानों से चर्चा कर समस्या पूछी। प्रतिनिधि मंडी ने ठंडे पानी का भी इंतजाम किया।

खबरें और भी हैं...