गुना | शहर के घोसीपुरा में जलसंकट के हालात हैं। स्थिति इतनी खराब है कि लोगों को रात 2.30 उठकर पानी भरना पड़ता है। इसके बाद भी प्रेशर न आने से 80 फीसदी परिवार को पानी नहीं मिलता। नगर पालिका का सुबह 9 बजे टैंकर पहुंचता है तो इसे लोग चारों तरफ से घेर लेते हैं। इसके बाद कई लोग टैंकर में अपने पाइप डाल लेते हैं तो कई टैंकर से लगे नलों में अपनी कैन लगा लेते हैं।
शहर में पहुंच रहे 200 टैंकर
इसी तरह की स्थिति शहर के कई इलाकों में है। नपा के आंकड़ों के मुताबिक शहर में 200 टैंकर पानी सप्लाई कर रहे हैं। इसके अलावा निजी टैंकरों से भी लोग पानी ले रहे हैं।
स्थान: घाेसीपुरा, समय सुबह 9 बजे