पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोच में 4 घंटे बंद रहा एसी, गुना आते ही यात्रियों की तबीयत बिगड़ी, 2 घंटे नहीं मिला फाल्ट, पंखे चालू कर रवाना की ट्रेन

कोच में 4 घंटे बंद रहा एसी, गुना आते ही यात्रियों की तबीयत बिगड़ी, 2 घंटे नहीं मिला फाल्ट, पंखे चालू कर रवाना की ट्रेन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर-अमृतसर ट्रेन शुक्रवार रात 9.22 पर गुना स्टेशन पहुंची। इस दौरान एसी बोगी में बैठे यात्री नीचे उतर आए और हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि 4 घंटे से बोगी में न तो एसी चल रहा और न ही बिजली है। इससे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ लोगों को स्टेशन पर ही उल्टियां हुई। उधर एसी ठीक करने के लिए 2 घंटे तक रेलवे का तकनीकी अमला लगा रहा, लेकिन फाल्ट नहीं मिला। महिलाओं ने रेलवे और डीआरएम को ट्वीट भी किया। वहीं मोबाइल पर कॉल कर खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद दूसरी बोगी से तार डालकर बोगी के पंखे चालू कर दिए और ट्रेन काे रवाना किया गया। यह ट्रेन इंदौर से शुक्रवार शाम 4 बजे अमृतसर के लिए रवाना हुई थी। करीब आधा घंटे बाद ही एसी और बिजली बंद हो गई। देवास से ही लोग परेशान होते रहे। 4 बोगी में से एक में एसी बंद था। इसमें 70 से ज्यादा यात्री बैठे हुए थे। जैसे-तैसे यह ट्रेन गुना आई, जैसे ही रुकी तो यात्री घबरा कर इसमें से नीचे उतरने लगे। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और अन्य लोग बेहद परेशान थे। कोई पेपर से तो कोई कपड़े से पसीना सुखाने के लिए हवा कर रहे थे। यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया। इसी बीच दौड़े-दौड़े स्टेशन मास्टर आदि भी पहुंच गए।

तकनीकी विभाग ने दूसरी बोगी से तार डालकर पंखे चालू किए, अन्य ट्रेनों को दूसरी लाइन से निकाला

ट्रेन नहीं थी बाद में इसलिए नहीं आई रुट पर समस्या

दो घंटे तक यह ट्रेन गुना में रुकी, यह अच्छी बात रही कि इस अवधि में दूसरी कोई ट्रेन नहीं थी। रात 9 बजे से पहले ट्रेन निकल चुकी थीं। 9.22 पर इंदौर अमृतसर आई। प्लेटफार्म नंबर 1 पर यह रुकी। माल गाड़ी को अन्य प्लेटफार्म से निकाला गया।

इंदौर से ही एसी खराब थे

इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे तक गुना में खड़ी रही। इस दौरान सभी यात्री बोगी से उतर आए।

इंदौर से ही एसी खराब थे, तकनीकी अमले की जिम्मेदारी है। गुना स्टेशन पर तो हमने उन्हें सुधरवाएं थे। हालांकि पंखे चालू कर दिए गए। बाद में शिवपुरी पहुंचते-पहुंचते एसी चालू हो गए थे।-आरएस मीना, स्टेशन मास्टर

महिलाओं ने डीआरएम से कॉल कर कहा- शर्म करो

महिला यात्रियों ने रेलवे विभाग पर तंज कसा, डीआरएम को कॉल कर कहा कि कैसे इस बोगी में हमने 4 घंटे निकाले हैं। बोगी में न तो हवा का कोई इंतजाम था और पंखे भी बंद थे। एसी खराब पड़े थे।

एसी को चालू करने 2 घंटे तक गुना में रुकी रही ट्रेन

गुना रेलवे स्टेशन पर बोगी में बंद एसी को चालू कराने के लिए मैकेनिक की टीम जुट गई लेकिन फाल्ट नहीं मिला। इसके बाद दूसरी बोगी से तार डालकर कनेक्शन लिया और पंखे, बिजली चालू कर दी। ट्रेन गुना में शुक्रवार रात 9.22 पर आ गई थी, करीब रात 11.24 पर रवाना हुई।

खबरें और भी हैं...