विकास दल श्रमिकों की सेवा समाप्त नहीं करने की मांग
गुना| वन विभाग में कार्यरत विकास दल श्रमिकों की सेवा समाप्त नहीं करने की मांग भारतीय मजदूर संघ से संबद्घ कार्यभारीत कर्मचारी एवं दैनिक वेतन भोगी श्रमिक महासंघ ने की है। इसके लिए वन मंडल प्रांगण में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे लगभग 200 से ज्यादा विकास दल श्रमिक पहुंचे और एक ज्ञापन वन मंत्री के नाम वन संरक्षक को दिया। ज्ञापन के द्वारा मांग की गई है कि विकास दल श्रमिकों को सेवा से पृथक नहीं किया जाए। इस दौरान भामसं विभाग प्रमुख धर्मस्वरूप भार्गव, जिला मंत्री सुरेश रघुवंशी, प्रकाश बैरागी, तेजसिंह मैर, विनोद भारद्वाज आदि मौजूद रहे।