जिलें में बने रेलवे अंडर पास लोगों के लिए समस्या बने हुए हैं। चाहे वह म्याना में अंडर पास हो या गुना-अशोकनगर-ईसागढ़ स्टेट हाईवे पर सिंगवासा रेलवे क्रॉसिंग के अंडरपास हो या फिर चांचौड़ा-पैंची का अंडर पास हो। इन अंडरपासों में हमेशा कोई न कोई समस्या का सामना लोगों का करना पड़ रहा है। ऐसा ही वाक्या शनिवार को म्याना अंडरपास में देखने को मिला। जिसमें एक हार्वेस्टर गुजरने की कोशिश में फंस गया जिससे यहां करीब एक डेढ़ घंटे तक जमा लगा रहा है।
बारिश में भर जाता है अंडरपासों में पानी : इससे पूर्व में इस अंडरपास में कई समस्याओं का सामना स्थानीय लोग कर चुके हैं। वहीं बारिश में अंडर पास में पानी भरने से भी लोगों के वाहन यहां आकर बंद हो जाते थे। जिससे लोगों को वाहनों को धकेल पर वाहनों को बाहर निकालना पड़ता था। वहीं गेल विजयपुर के नजदीक बने अंडरपास के सरिए की सड़क पर सरिए निकलने के बाद लोगों ने विधायक के साथ जमकर प्रदर्शन किया तब सुनवाई हुई और लोगों की समस्या हल हो सकी। वहीं जिला मुख्यालय पर बने बांसखेड़ी अंडर पास की समस्या भी कोई नई नहीं है। जिसमें बारिश में पानी निकलने का इंतजाम न होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
यूपी और ललितपुर से भी जिले को जोड़ता है मार्ग
जिस रोड पर यह अंडरपास बना है। वह रोड एक महत्वपूर्ण रोड बन चुकी हैं क्योंकि यह मार्ग पड़ोसी जिले व पड़ोसी राज्य यूपी और ललितपुर से भी जिले को जोड़ता है। जिस पर सभी तरह के वाहनों का आवागमन काफी अधिक संख्या में होता है। पूर्व में भी स्थानीय लोगों द्वारा अंडरपास की समस्या को लेकर कई बार ज्ञापन देकर समस्या का हल करने की मांग की गई थी।