बमोरी/ झागर| ब्लाक बमोरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगने वाले महिला स्वास्थ्य शिविर अब 25 मई को लगेगा। उक्त शिविर 19 मई को लगाना था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आशाओं की बैठक में उप स्वास्थ्य केंद्र झागर में 30 मई को एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगढ़ में 21 को, बमोरी में 25 मई को शिविर लगाया जाएगा। बैठक में निर्देश दिए गए कि बीसीएम द्वारा आशाओं से किस क्षेत्र के कितने चिन्हित मरीज शिविर में आएंगे, इसकी सूची लेने एवं जिन चिन्हित मरीजों को जिले की रोशनी क्लीनिक में भेजना है। उन्हें भिजवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। झागर सब सेंटर में लगाए जा रहे शिविर में महिलाओं को शुक्रोज के इंजेक्शन लगाए जाएंगे। 7 गांव से कम हीमोग्लोबिन वाली महिलाओं को गुना में ब्लड चढ़ाया जाएगा। महिलाओं की बीपी, ब्लड शुगर, एचआईव्ही, विडाल, यूरिन, एल्ब्यूमिन, शुगर की जांच की जाएगी और गंभीर मरीज को गुना रेफर किया जाएगा।