जेल के महिला कैदी वार्ड का निरीक्षण कर देखी वहां की व्यवस्थाएं
गुना| जिला जेल में बंद महिला कैदियों और उनके साथ रह रहे बच्चों के लिए विधिक सहायता सुनिश्चित कराने के लिए यह 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को अभियान के तहत विधिक सेवा प्राधिकरण गुना के सचिव ए के मिश्रा और जिला विधिक सहायता अधिकारी दीपक शर्मा ने जेल के महिला वार्ड का निरीक्षण किया। इसमें महिला कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया और उन्हें शिविर के माध्यम से कानूनी जानकारी दी गई। इसमें वरिष्ठ जेल उपाधीक्षक अतुल सिन्हा, जेल स्टाफ सहित महिला कैदी व उनके साथ रह रहे बच्चे उपस्थित थे। अभियान के तहत 30 मई रविवार को शिशुरोग विशेषज्ञ डा. मनीष जैन द्वारा महिला कैदियों व उनके साथ रह रहे बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।