गुना के 10 युवा करेंगे राष्ट्रीय सद्भावना एकता शिविर में भागीदारी
गुना| राष्ट्रीय युवा योजना ईकाई द्वारा मप्र के सेवा धाम आश्रम उज्जैन में राष्ट्रीय सद्भावना एकता शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें गुना सहित देशभर से करीब 300 युवक व युवती भाग लेंगे। गुना के कॉर्डिनेटर जितेंद्र ब्रह्मभट्ट ने बताया कि शिविर में गुना जिले से विक्रम गंगवाल, अवधेश शर्मा, गोविंद शर्मा, मनमोहन कुशवाह, सावन कुमार अहिरवार, ज्ञानेन्द्र कुमार शाक्य, अजय कुशवाह, सुंदरसिंह अहिरवार, दीपक सुमन, प्रदीप केवट मप्र दल की ओर से भागीदारी कर रहे हैं। शिविर में प्रभात फेरी, युवा जागरण गीत, श्रम संस्कार, ध्वज वंदन, अंतर भाषा सत्र, सामूहिक सीख, वैचारिक सत्र, सद्भावना मार्च, सर्वधर्म प्रार्थना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बहुभाषी गीत, नृत्य भारत की संतान आदि सत्र संचालित किए जाएंगे। सात दिवसीय शिविर में युवाओं को भारत की बहुरंगी संस्कृति को देखने व समझने का मौका मिलेगा।